Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Suspicious death of a father of two daughters in Bhiwani; family accuses his wife of murder; police have launched an investigation.
{"_id":"6ad1ee0903f14bf9ef071ff0","slug":"video-suspicious-death-of-a-father-of-two-daughters-in-bhiwani-family-accuses-his-wife-of-murder-police-have-launched-an-investigation-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में दो बेटियों के पिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाए हत्या के आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में दो बेटियों के पिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाए हत्या के आरोप, जांच में जुटी पुलिस
शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गांव खैरपुरा निवासी पूर्व सरपंच राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा करीब 40 वर्षीय जितेंद्र भिवानी की ब्रह्मा कॉलोनी में रहता है। वहीं पर उसका परिवार भी रहता है। जितेंद्र को दो बेटियां हैं और वह आटा चक्की चलाता है। शुक्रवार को सुबह के समय उन्हें जितेंद्र की पत्नी ने फोन करके सूचना दी कि जितेंद्र छत से गिर गया है। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई है। जिस पर राजबीर ने कहा कि जितेंद्र को अस्पताल ले जाएं। लेकिन बार-बार कहने के बाद भी जितेंद्र की पत्नी ने कहा कि आप घर पर ही आ जाएं। लेकिन घर पर आने के लिए बार-बार कहने के चलते उन्हें शक हुआ और इसकी पुलिस को सूचना दी। वहीं परिवार व परिवार वाले मौके पर पहुंचे।
खून को किया गया था साफ
राजबीर ने आरोप लगाया कि जितेंद्र के सिर व अन्य शरीर पर काफी चोट थी। वहीं खून भी बिखरा हुआ था। साथ ही खून को कपड़े से साफ भी किया गया था। जिससे शक है कि जितेंद्र की हत्या उसकी पत्नी ने की है। आरोप है कि जितेंद्र की पत्नी ने किसी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।