Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Youth who missed by a small margin told about the process taken during recruitment
{"_id":"672a1cfc8df1aa4b870019d5","slug":"video-youth-who-missed-by-a-small-margin-told-about-the-process-taken-during-recruitment","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में मामूली अंतर से चूके युवाओं ने बताया भर्ती के दौरान हुई प्रक्रिया के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में मामूली अंतर से चूके युवाओं ने बताया भर्ती के दौरान हुई प्रक्रिया के बारे में
भिवानी शहर के भीम स्टेडियम में चल रही अग्नीवीर भर्ती के दूसरे दिन ओए एसकेटी और ट्रेड्समैन की भर्ती हुई। इस दौरान युवाओं को 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए 5 मिनट 45 सैकंड का समय दिया गया। एक बैच में 100 युवाओं को दौड़ाया गया। जिसमें से दौड़ पास करने वाले युवाओं की हाइट, वजन, चेस्ट का परीक्षण हुआ। जिसमें कमी पाई जाने पर युवाओं को बाहर किया गया। अनफिट होकर बाहर आए युवाओं ने बताया कि उन्हें एक सेंटीमीटर चेस्ट कम मिलने पर बाहर किया गया है। एक अन्य युवा ने बातचीत के दौरान बताया कि उसकी हाइट के अनुसार 250 ग्राम वजन कम मिलने पर उसे बाहर किया गया है। अगर अधिकारी एक मौका और देते तो वजन बढ़ा कर वो सेना में भर्ती हो सकता था। इस दौरान युवाओं के चेहरे पर हल्की उदासी देखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।