{"_id":"6995b1920c90ee74d502a2c9","slug":"former-sarpanch-randhir-and-son-amit-arrested-in-polangi-double-murder-case-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोलंगी डबल मर्डर केस मामले में पूर्व सरपंच रणधीर और बेटा अमित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलंगी डबल मर्डर केस मामले में पूर्व सरपंच रणधीर और बेटा अमित गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Wed, 18 Feb 2026 06:04 PM IST
Link Copied
पोलंगी के दोहरे हत्याकांड में दो भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला व कुलदीप की हत्या तलवार से काटकर की गई थी। पुलिस ने आरोपी रणधीर व उसके बेटे अमित से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली है। तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि 13 फरवरी को पोलंगी गांव निवासी जगमेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि वे छह भाई थे। तीन की पहले मौत हो चुकी है। तीन अविवाहित भाई एक साथ रह रहे थे। 2024 में गांव के युवक सन्नी ने उसके भाई कर्मबीर व मुझे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। वह केस अभी अदालत में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। मना करने पर रंजिश रखते हुए उसके दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने हत्या आरोपी पूर्व सरपंच रणधीर व उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अन्य आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।