{"_id":"69d791c5e0fc3095250a15f5","slug":"minimum-wage-in-haryana-15-220-major-cabinet-decisions-20-reservation-for-fire-fighters-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी ₹15,220: कैबिनेट के बड़े फैसले, अग्निवीरों को 20% आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी ₹15,220: कैबिनेट के बड़े फैसले, अग्निवीरों को 20% आरक्षण
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 09 Apr 2026 05:22 PM IST
Link Copied
हरियाणा में अब न्यूनतम मजदूरी 15,220 रुपये होगी। मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए और 6 को मंजूरी प्र्रदान की गई। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सीएम नायब सैनी ने बताया कि कैबिनेट ने अग्निवीर नीति, 2024 में संशोधन को मंजूरी दी है। अग्निवीरों के लिए फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसे पदों में होरिजेंटल आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया गया। इस निर्णय का उद्देश्य सुरक्षा से जुड़े पदों में अग्निवीरों के सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और फील्ड अनुभव का बेहतर उपयोग करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वृद्धजनों को सहायता प्रदान करने के लिए रिटायरमेंट हाउसिंग पॉलिसी में संशोधन किया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, टीडीआर नीति, 2021 के प्रावधानों के अनुरूप, मंत्रिमंडल ने रिटायरमेंट हाउसिंग कॉलोनियों के लिए फ्लोर एरिया रेशो में वृद्धि को मंजूरी दी है। वर्तमान में एफएआर की सीमा 2.25 है, जिसे अब बढ़ाकर 3.0 कर दिया गया है। वहीं राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण में एसिड अटैक पीड़ितों, महिला स्वयं सहायता समूहों, विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।