{"_id":"6991abd6d78b06a0150c9608","slug":"rivers-from-himachal-pradesh-in-haryana-spew-gold-supporting-the-livelihoods-of-250-families-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हिमाचल से आने वाली नदियां उगलती हैं सोना, 250 परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हिमाचल से आने वाली नदियां उगलती हैं सोना, 250 परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 15 Feb 2026 05:07 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश से के पहाड़ों से उतरकर मैदानों में बहने वाली सोम ,उसकी सहायक नदी बोली और मारकंडा नदियां सोना उगलती हैं। इन नदियों में सोने के बहुत ही सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। इन कणों को पीढ़ियों से काम करने वाले स्थानीय लोग परंपरागत तरीके से एकत्र करते हैं। करीब 250परिवार पीढ़ियों से सोने के इन कणों को एकत्र कर रहे हैं। इनकी रोजी-रोटी इसी उत्खनन पर टिकी है। सरकार की ओर से हर साल दोनों नदियों में पांच से छह स्थानों पर सोने के उत्खनन का ठेका उठता है। सुनने में आपको यह काफी आकर्षक लग सकता है परंतु नदियों से निकलने वाले सोने की मात्रा बहुत ही कम होती है। एक दिन में करीब एक रत्ती (121 मिली ग्राम) सोना जानकार कारीगर एकत्र कर पाते हैं। इसका उत्खनन करने में पूरा दिन निकल जाता है। वर्तमान कीमतों के आधार पर देखें तो यह एक रत्ती सोने की कीमत 1800 रुपये होती है। यह काम नदियों में बारिश का पानी उतरने के बाद आधिकारिक रूप से साल में सिर्फ दो माह अक्तूबर और नवंबर में ही होता है। ठेके आवंटित होने के बाद ठेकेदार स्थानीय लोगों को बातचीत के आधार पर काम सौंप देते हैं। ठेकेदारों की भूमिका यहीं समाप्त हो जाती है। इसके बाद सोना खोजने वाले खुद ही इकट्ठा किया गया सोना बाजार में सीधा बेंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।