{"_id":"69f996e865160e6c7c01ea0c","slug":"video-firefighters-strike-in-haryana-extended-until-may-10-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फायर कर्मचारियों की हड़ताल 10 मई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फायर कर्मचारियों की हड़ताल 10 मई तक बढ़ी
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की आठ अप्रैल से जारी राज्यव्यापी हड़ताल को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी किए जाने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी फायर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में एक मई से हड़ताल कर रहे हैं जिससे आंदोलन और व्यापक हो गया है। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को 10 मई तक बढ़ाने का भी ऐलान किया है। यह जानकारी देते हुए यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर सिनद एवं महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि फायर कर्मचारियों के साथ-साथ अब सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की जनता को आने वाले समय में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही बढ़ रही आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, और सरकार द्वारा फायर स्टेशनों पर अकुशल रोडवेज चालकों व होमगार्ड्स की तैनाती कर जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है। इससे न केवल आमजन की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि महंगी फायर गाड़ियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। संघ नेताओं ने बताया कि कई जिलों में आग बुझाने के दौरान होमगार्ड्स को गंभीर चोटें आई हैं तथा फायर गाड़ियों के साथ दुर्घटनाएं भी हुई हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने 16 फरवरी को फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित एक स्टील फैक्टरी में आग बुझाते समय शहीद हुए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रितों को पक्की सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई। इसके अलावा यूनियन ने पे-रोल व कौशल निगम के तहत कार्यरत दमकल कर्मचारियों को नवसृजित फायर ऑपरेटर पदों पर समायोजित कर सुप्रीम कोर्ट व पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्णयानुसार नियमित करने, तथा नियमित कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने सहित अन्य लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।