{"_id":"672de30c0d4b5d56430873e0","slug":"video-thathara-ma-vathhayaka-sanal-sagavana-na-gava-ma-lgaya-tharabra-garamanae-na-btaii-parashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने गांवों में लगाया दरबार, ग्रामीणों ने बताई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने गांवों में लगाया दरबार, ग्रामीणों ने बताई परेशानी
चरखी-दादरी के बौंद खंड में शुक्रवार को विधायक सुनील सांगवान ने गांवाें में खुला दरबार लगाया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी परेशानी रखी और विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही एक सप्ताह में समाधान के आदेश दिए। इनके अलावा बड़ी समस्याओं पर उन्होंने बैठक के बाद समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सुबह 11 बजे विधायक सुनील सांगवान बौंदकलां गांव में पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में एक व्यक्ति ने चांदी की गदा भेंट की और सोने का मुकुट पहनाया। इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें ग्रामीणों ने गांव के मुख्य सड़क निर्माण, धर्मशाला निर्माण, आंबेडकर भवन निर्माण, गांव बिजली कटौती, जमीन कब्जा, पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने आदि समस्याएं रखी।
विधायक ने संबंंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य रिपोर्ट देने के आदेश दिए और ग्रामीणों को भी जल्द समाधान के आदेश दिए। एक शिकायत बीडीपीओ के खिलाफ रही। इसमें ग्रामीण ने कहा कि उनके जोहड़ यानि खेत में किसानों ने कब्जा कर लिया है और वह समाधान के लिए बीडीपीओ के पास जाता है तो बीडीपीओ उसे धमकाकर बाहर निकाल देता है। वह तीन माह से कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।