सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   70 thousand devotees reached Omkareshwar on Chhath festival

Khandwa : छठ पर 70 हजार भक्त पहुंचे ओंकारेश्वर, अब 15 दिन मालवा घूमने जाएंगे बाबा ओंकार महाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 08:15 AM IST
70 thousand devotees reached Omkareshwar on Chhath festival
कार्तिक मास के पावन अवसर एवं छठ पर्व पर देशभर के कोने-कोने से बाबा ओंकार के करीब 70 हजार से अधिक भक्त गुरुवार को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। भक्तों ने पवित्र नर्मदा नदी में डुबकी लगाई, जिसके बाद भगवान को अर्घ्य अर्पित कर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी के दर्शन का लाभ लिया। 

हालांकि, भारी भीड़ के कारण दर्शन करने के लिए भक्तों को लाइनों में करीब 4 घंटे से अधिक समय तक लगना पड़ा। इतने समय तक भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति के सहारे लाइनों में खड़े रहे। वहीं, वीआईपी टिकट से दर्शन करने वालों को भी 2 घंटे से अधिक समय लगा। इस दौरान कई बार मंदिर कर्मचारियों और भक्तों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई। ऐसे में भक्तों ने कहा कि दर्शन व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है।

भगवान श्री कार्तिकेय का जन्मोत्सव
इधर, ओंकारेश्वर स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने गुरुवार को छठ पर्व के पावन अवसर पर भगवान श्री गुरु कार्तिकेय का जन्मोत्सव मनाया। इस पावन महापर्व पर निरंजनी अखाड़े में (कार्तिक छठ) परम पूज्य गुरुदेव रमेश गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में संतजनों, षड्दर्शन एवं संतों के साथ भव्य आयोजन हुआ। प्रसाद स्वरूप ब्राह्मण भोजन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसके बाद भेंट अर्पित की गई।

ओंकारजी मालवा यात्रा पर जाएंगे
ओंकारेश्वर में छठ पर्व के अगले दिन शुक्रवार को भोग लगाया जाएगा और मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को गोपाष्टमी पर ओंकार जी महाराज मालवा की यात्रा पर जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्योतिर्लिंग ओंकार जी महाराज गोपाष्टमी के अवसर पर मालवा यात्रा पर जाएंगे। शुक्रवार को सप्तमी के दिन गेहूं के आटे, घी और गुड़ से सुकड़ी प्रसाद तैयार किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर के सभी मंदिरों का विशेष श्रृंगार होगा और चोले चढ़ाए जाएंगे। ट्रस्टी ने बताया कि 15 दिनों की मालवा यात्रा के बाद 23 नवंबर को भैरव अष्टमी पर ओंकार जी लौट आएंगे।

देखें तस्वीरें...
 
छठ पर्व पर ओंकारेश्वर दर्शन करने पहुंचे हजारों भक्त
 
छठ पर्व पर ओंकारेश्वर दर्शन करने पहुंचे हजारों भक्त
 
छठ पर्व पर ओंकारेश्वर दर्शन करने पहुंचे हजारों भक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सीसीएसयू में व्यास समारोह में पांचवें दिन रामायण और कृष्ण लीला प्रस्तुत कर मोहा मन

07 Nov 2024

VIDEO : सोनभद्र में महिला आयोग की सदस्य ने दुद्धी सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख हुई नाराज

07 Nov 2024

VIDEO : फरीदाबाद में अस्पताल में केबिन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

07 Nov 2024

VIDEO : अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या के मामले में गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

07 Nov 2024

VIDEO : गाजीपुर में तेज धमाके के साथ फटी ट्रॉली, लगी आग, 3000 घर अंधेरे में डूबा

07 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : छठ पूजा : छिपते सूर्य को अर्घ्य देकर किया प्रणाम, जल में खड़े रहकर व्रतियों ने की सूर्य उपासना

07 Nov 2024

VIDEO : कोचिंग के स्टूडियो में लगी आग, दमकलकर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू

07 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में छठ पर्व पर खास रौनक देखिये पुनीत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

07 Nov 2024

VIDEO : हरिद्वार में बिखरी छठ की छटा...व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

07 Nov 2024

VIDEO : बिजनाैर मोहत्सव का शुभारंभ, बैराज पर गंगा आरती का होगा आयोजन, हाफ मैराथन व कुश्ती में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

07 Nov 2024

VIDEO : बिजनाैर मोहत्सव का शुभारंभ, बैराज पर गंगा आरती का होगा आयोजन, हाफ मैराथन व कुश्ती में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

07 Nov 2024

Khargone: निमाड़ रतन ताराचंद पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण, पहुंचे सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता

07 Nov 2024

VIDEO : अखाड़ा परिषद की बैठक में संतों के बीच मारपीट, अखाड़े के दोनों गुट आए आमने-सामने

07 Nov 2024

VIDEO : बाराबंकी में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, ढोल नगाड़ों के बीच गूंजे छठी मैया के गीत

07 Nov 2024

VIDEO : छठ पूजा पर बलरामपुर में निर्जल व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

07 Nov 2024

VIDEO : धर्म परिवर्तन करा रही छह महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार, धार्मिक ग्रंथ बरामद

07 Nov 2024

VIDEO : हिसार शहर में कचरा और गांवों में पराली जलने से सांस लेना हो रहा दूभर

07 Nov 2024

VIDEO : मेला कार्यालय में बैठक के दौरान अखाड़ा परिषद के दो गुटों में जमकर मारपीट, हंगामा

07 Nov 2024

VIDEO : झज्जर में पूर्वांचल वासियों ने की छठ पूजा, दिया सूर्य को अर्घ्य

VIDEO : हाथरस में फोर्स की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस कर्मी ने मारा तमाचा, हंगामा

07 Nov 2024

Sirohi News: दीपावली सीजन में माउंटआबू में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, नगर पालिका को हुई लाखों की आय

07 Nov 2024

VIDEO : 40 दिन से गुमशुदा बेटी का नहीं लगा सुराग, हिसार में बच्चों के साथ धरने पर बैठा दपंती

07 Nov 2024

VIDEO : महेंद्रगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद

VIDEO : कविता के रंग मेट्रो के संग नाम से हुआ कवि सम्मेलन, सफर के दौरान यात्रियों ने कवियों की रचनाएं सुनीं

07 Nov 2024

Khandwa: जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने ही महिला को जबरन पिलाया जहर, मौत, अब फरार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज

07 Nov 2024

VIDEO : एनएचएम की केंद्रीय टीम पहुंची अंबाला, नागरिक अस्पताल की सुविधाएं टटोली, स्टाफ की अटकी रही सांसें

07 Nov 2024

VIDEO : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा मैच, दोनों टीमों ने किया अभ्यास

07 Nov 2024

VIDEO : वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची को लेकर अभ्यर्थियों में रोष, वन मुख्यालय में किया प्रदर्शन

07 Nov 2024

VIDEO : छठ महापर्व...अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर उमड़ी भीड़

07 Nov 2024

VIDEO : फतेहाबाद के रतिया में महिला थाना प्रभारी ने कैफे व रेस्टोरेंट पर की छापेमार कार्रवाई

07 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed