Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : It is becoming difficult to breathe due to burning of garbage and stubble in villages in Hisar city
{"_id":"672cefdf9f0cc1830a099426","slug":"video-it-is-becoming-difficult-to-breathe-due-to-burning-of-garbage-and-stubble-in-villages-in-hisar-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार शहर में कचरा और गांवों में पराली जलने से सांस लेना हो रहा दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार शहर में कचरा और गांवों में पराली जलने से सांस लेना हो रहा दूभर
हरियाणा के हिसार जिले में पराली जलाने के केस की संख्या 24 हो गई है। वीरवार को भी उकलाना क्षेत्र में किसान पराली जलाते नजर आए। शहर में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर जलाए जा रहे हैं। अमर उजाला टीम ने गुरुवार को शहर में ग्राउंड रियलिटी चैक की तो करीब 30 से अधिक स्थानों पर कचरा, पेड़ के पत्ते जलाए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से ऐसे कचरा जलाने वालों पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इसके अलावा सड़कों पर उड़ रही धूल भी प्रदूषण बढ़ा रही है।
पराली जलाने के केस 24
जिले में 1 अक्तूबर से अब तक पराली जलाने के 24 केस आए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश के बाद पराली जलाने के मामले कम हो गए हैं। पिछले वर्ष 1 अक्तूबर से 7 नवंबर तक पराली जलाने के 77 केस आए थे। वर्ष 2022 में इसी समय में पराली के 51 तथा वर्ष 2021 में पराली के 41 केस आए थे। दिन के समय कृषि विभाग की ओर से सख्ती बरते जाने के बाद किसान रात के समय पराली जला रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।