Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : भिवानी में तीसरी पीढ़ी से सेना में अग्नीवीर भर्ती होने आए तीन युवाओं को सेना के अधिकारियों ने किया सम्मानित
{"_id":"672c8dfed0175e2f100a292c","slug":"video-bhavana-ma-tasara-paugdhha-sa-sana-ma-aganavara-bharata-hana-aae-tana-yavao-ka-sana-ka-athhakaraya-na-kaya-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में तीसरी पीढ़ी से सेना में अग्नीवीर भर्ती होने आए तीन युवाओं को सेना के अधिकारियों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में तीसरी पीढ़ी से सेना में अग्नीवीर भर्ती होने आए तीन युवाओं को सेना के अधिकारियों ने किया सम्मानित
भिवानी के भीम स्टेडियम में चल रही अग्नीवीर सेना भर्ती के चौथे दिन महेंद्रगढ व चरखी दादरी के अभ्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें युवाओं का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया गया। भर्ती के दौरान रोजाना सेना के अधिकारियों की तरफ से फिजिकल परीक्षा में अव्वल रहने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाता है।
इसी कड़ी में वीरवार को शारीरिक परीक्षा देने आए तीन युवाओं को फिजिकल पास करने पर आर्मी रिलेशन के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण हरियाणा को सेना के जवानों का गढ़ कहा जाता है। इसलिए आज भी रेवाड़ी, महेंद्रगढ, चरखी दादरी व भिवानी के युवाओं में सेना में भर्ती होने का जज्बा साफ देखा जा सकता है। भर्ती के चौथे दिन अपने परिवार से तीसरी पीढ़ी सेना में भर्ती होने के लिए आने पर सेना के अधिकारियों ने तीन युवाओं को सम्मानित किया।
इन तीनों युवाओं के दादा, पिता आर्मी में सूबेदार व हवलदार के पद पर रहे हैं। जानकारी के अनुसार विवेक गांव करही धर्नी जिला दादरी निवासी ने 18 वर्ष की उम्र में फिजिकल की परीक्षा पास की है। जिसके दादा व पिता भी सेना में सूबेदार और सिपाही के पद पर सेवा दे चुके हैं। इसी तरह गांव जौरासी नारनौल निवासी प्रवीन कुमार ने भी फिजिकल पास किया है। इनके दादा, पिता और ताऊ सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं।
गांव बुढ़वाल महेंद्रगढ निवासी रवींद्र कुमार के पिता व दादा आर्मी में रह कर देश सेवा कर चुके हैं। सेना की तरफ से कर्नल के.संदीप ( डायरेक्टर रिक्रूटिंग ) और सूबेदार मेजर आर. धर्मराज ने युवाओं को आर्मी कैप दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तीनों युवाओं ने सेना के अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि वो अपने पिता और दादा के पदचिन्हों पर चलते हुए आर्मी में भर्ती हो कर देश सेवा करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।