Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Kaithal: Poor sanitation system, sanitation inspector suspended, five-member committee took action
{"_id":"672b99c278e62d88380d20bf","slug":"video-kaithal-poor-sanitation-system-sanitation-inspector-suspended-five-member-committee-took-action","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में सफाई व्यवस्था लचर, सफाई दरोगा निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में सफाई व्यवस्था लचर, सफाई दरोगा निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
हरियाणा के कैथल शहर में सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने सफाई दरोगा को निलंबित कर दिया है। दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी शहरों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए थे। इसके तहत अधिकारियों को स्वयं निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था जांचने के आदेश दिए। इन्हीं आदेशों के तहत ईओ ने पहले स्वयं सफाई व्यवस्था जांची। इसके बाद जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी को शहर का निरीक्षण करने के बाद सभी दरोगा की कार्य प्रणाली की रिपोर्ट देने के लिए कहा। इससे पहले ईओ ने भी स्वयं शहर के सभी 15 दरोगा की तीन बार बैठक ली। इस बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कमियों को दूर करने के आदेश भी जारी किए गए थे परंतु सफाई दरोगा ने कर्मचारी पूरे होने के बावजूद व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाया। यह रिपोर्ट पांच सदस्यीय कमेटी ने ईओ को दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।