{"_id":"672b3d74db36ce16e705d604","slug":"video-hasara-ka-jahajapal-caka-sathata-sakal-ma-saiikal-mal-ma-pahaca-vathayaratha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार के जहाजपुल चौक स्थित स्कूल में साईकिल मेले में पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार के जहाजपुल चौक स्थित स्कूल में साईकिल मेले में पहुंचे विद्यार्थी
हिसार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने बुधवार को अपनी मनपसंद साइकिल का चयन किया। अनुसूचित वर्ग के 445 विद्यार्थियों को यह साइकिल मिलेगी। रेंजर साइकिल का मॉडल सबसे अधिक विद्यार्थियों ने चुना। जिसमें अधिकतर साइकिल के रेट 5 से लेकर 9 हजार रूपये तक थे। शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल खरीदने के लिए 3100 से 3300 रुपये ही दिए जाएंगे। अगर विद्यार्थी ने इससे अधिक रेट की साइकिल पसंद की है तो बचे हुए रूपये विद्यार्थी को खुद जमा कराने होंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साईकिल मेला लगाया गया। साईकिल मेले की पूरी कमान हिसार प्रथम ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह ने संभाली। जिले के नोडल अधिकारी के तौर पर उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर साइकिल मेले को संचालित किया।सुबह साढ़े 8 बजे जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगने वाले साईकिल मेले विद्यार्थी पहुंचना शुरु हो गए थे।
उकलाना व बास ब्लॉक में एक भी विद्यार्थी को साईकिल योजना का लाभ नहीं मिला। नियमानुसार विद्यार्थी के गांव से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या इससे अधिक हो। साथ ही विद्यालय परिवहन योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थी को साईकिल योजना का लाभ नहीं ले सकता है। उकलाना में पहले से ही विद्यार्थियों को विद्यालय परिवहन योजना का लाभ मिल रहा है, बास ब्लॉक के विद्यार्थी के गांव से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर से कम मिली है।
इन खंडों से इतने विद्यार्थी लेंगे साईकिल मेले में भाग लेने पहुंचे
- खंड - लड़के - लड़कियां - कुल
- आदमपुर - 12 - 14 - 26
- अग्रोहा - 10 - 07 - 17
- बरवाला - 61 - 22 - 83
- हांसी - 31 - 42 - 73
- हिसार प्रथम - 84 - 91 - 175
- हिसार द्वितीय - 40 - 27 - 67
- नारनौंद - 2 - 2 - 4
अधिकारी के अनुसार
जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साईकिल मेले का आयोजन किया जा रहा है। 445 विद्यार्थियों के लिए यह मेला लगाया गया। 11 वेंडर अपनी-अपनी साईकिलें लेकर मेले में पहुंचे हैं। - विजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, साईकिल मेला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।