{"_id":"672a4a3ab3d4c56fa9098955","slug":"video-mp-ravi-kishan-took-the-stage-in-sonbhadra-the-five-day-fair-going-on-in-chichlik-of-manchi-concluded","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में सांसद रवि किशन ने संभाला मंच, मांची के चिचलिक में चल रहे पांच दिवसीय मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में सांसद रवि किशन ने संभाला मंच, मांची के चिचलिक में चल रहे पांच दिवसीय मेले का समापन
सोनभद्र स्थित वैनी नगवां ब्लॉक के चिचलिक गांव में आयोजित पांच दिवसीय आदिवासी मेले का मंगलवार को समापन हुआ। मेले में कलाकारों ने लोकनृत्य और आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। अंतिम दिन गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी मेले में हिस्सा लिया। भोजपुरी गीतों से लोगों का मन मोहा। उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। चिचलिक गांव में दिवाली के दूसरे दिन से मेले की शुरुआत होती है। पांच दिन तक आदिवासियों की ओर से विभिन्न तरीकों के परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कलाकारों ने मानर की धुन पर करमा, शैला नृत्य की प्रस्तुति की।
इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहां उन्होने आदिवासियों के उत्थान के लिए मेले को आवश्यक बनाया। आदिवासी हस्तशिल्प, हथकरघा, पेंटिंग, आभूषण, बेंत और बांस, मिट्टी के बर्तन, भोजन और प्राकृतिक उत्पाद, उपहार और वर्गीकरण, जनजातीय व्यंजन का स्टॉल भी लगाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद व भोजपुरी कलाकार रवि किशन रहे। उन्होंने भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी तो आदिवासी कला को भी सराहा। कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के उत्थान और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार काम कर रही है। तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इससे जुड़कर लाभ उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।