{"_id":"6729f6b49fdaaee1f009e7cb","slug":"video-sharavasata-ma-gasa-saldara-sa-lga-aaga-tha-jhalsa-asapatal-ma-bharata-karae-gae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में गैस सिलेंडर से लगी आग, दो झुलसे, अस्पताल में भर्ती कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में गैस सिलेंडर से लगी आग, दो झुलसे, अस्पताल में भर्ती कराए गए
श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर बाजार में मंगलवार पायल जोड़ते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। इस दौरान दुकानदार सहित दुकान में मौजूद ग्राहक झुलस गए। इस दौरान दुकानदार की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वहीं घायल लोगों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया है।
लक्ष्मणनगर बाजार में शेषराज सर्राफा की दुकान करता है। मंगलवार को वह छोटे गैस सिलेंडर के सहारे दुकान में पायल जोड़ रहा था। इस दौरान दुकान में थाना क्षेत्र के ग्राम प्राणपुर निवासी शिव मगन भी मौजूद था। इस दौरान सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से शिव मगन व शेषराज झुलस गए।
आग को और फैलने से रोकने के लिए शेषराज ने जलता हुआ सिलेंडर दुकान के बाहर फेंक दिया। जहां पहुंचे पड़ोसी दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। वहीं, आग की चपेट में आने से झुलसे शेषराज व शिव मगन को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।