Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : youth shot in Ballia accused carried out incident late night condition critical referred to BHU Police raids
{"_id":"67299362aa40ac2e2c015a28","slug":"video-youth-shot-in-ballia-accused-carried-out-incident-late-night-condition-critical-referred-to-bhu-police-raids","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में युवक को मारी गोली, आरोपी ने देर रात घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर, BHU रेफर; दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में युवक को मारी गोली, आरोपी ने देर रात घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर, BHU रेफर; दबिश दे रही पुलिस
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक ने अपने गांव के ही युवक को गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली युवक के बाह में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। घायल के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी चंचल सिंह ने रात में गांव के ही रहने वाले पड़ोसी नितिन सिंह (21) को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली सीने में न लगकर युवक के बाह में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।