{"_id":"6728e9379a912ff07f0838d8","slug":"dr-kishan-yadav-takes-over-as-vice-chancellor-of-tatya-tope-university-will-focus-on-education-upgradation-research-and-competition-exams-guna-news-c-1-1-noi1226-2283130-2024-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: तात्या टोपे विवि के पहले कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने संभाला पदभार, शिक्षा अपग्रेडेशन पर करेंगे फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: तात्या टोपे विवि के पहले कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने संभाला पदभार, शिक्षा अपग्रेडेशन पर करेंगे फोकस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 09:20 PM IST
क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के पहले कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने अपना पदभार संभाल लिया है। नए-नवेले विश्वविद्यालय में पदस्थ होने के बाद डॉ. यादव ने अपनी प्राथमिकताएं भी साझा की हैं। साथ ही गुना विश्वविद्यालय के स्टाफ का कार्य व्यवहार और कार्यप्रणाली भी सराहनीय बताई है।
तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के पहले कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने कहा है कि वे शैक्षणिक उन्नयन पर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उनका ध्यान शैक्षणिक अनुसंधान पर रहेगा, ताकि तात्या टोपे विश्वविद्यालय का नाम केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में रोशन हो सके। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि वे गुना में प्रतियोगी परीक्षाओं का वातावरण बना चाहते हैं। उनकी मंशा है कि गुना प्रतियोगी परीक्षाओं का सबसे अच्छा केंद्र बने, ताकि यहां के छात्र-छात्राएं प्रशासनिक सेवाओं में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकें।
डॉ. यादव ने गुना विश्वविद्यालय के स्टाफ की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि उनके अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की मदद से वे इस नई-नवेली यूनीवर्सिटी को जल्द ही प्रदेश में अव्वल लाने का प्रयास करें। साथ ही जब तक गुना को कृषि विश्वविद्यालय की सौगात नहीं मिल जाती है, तब तक वे विश्वविद्यालय के कृषि संकाय को विशेष प्राथमिकता के साथ प्रसारित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस संकाय में अपनी रुचि दिखाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।