{"_id":"67288f4ec9a9ac3cc00f62fc","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-launched-a-verbal-attack-on-bjp-and-the-leader-of-the-opposition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष पर बोला जुबानी हमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है। भाजपा नेताओं में आंतरिक लड़ाई इतनी ज्यादा हो चुकी है कि वे कई भागों में बंटे हुए हैं। अपनी गद्दी को बचाने के लिए जयराम ठाकुर हर दिन बयान दे रहे। उनकी आतंरिक लड़ाई का असर यह है कि वे एक सुर में बात नहीं कर पा रहे और प्रधानमंत्री के पास झूठी खबरें पहुंचा रहे। भाजपा कई भागों में बंटी हुई है। हमीरपुर में मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश को 21वें स्थान पर ला दिया, स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे निचले स्तर पर हम चले गए। सभी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। हमारी सरकार सुधार के लिए कटिबद्ध है। साल 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का प्रयास है। कहा कि बाकि बची गारंटियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा झूठ पर आधारित हल्ला कर रही है। किसी भी सिस्टम को चलाने के लिए अनुशासन लाना जरूरी होता है। हमने पर दिवाली पर सरकारी कर्मियों को चार दिन पहले वेतन दिया। एक महीने में दो बार वेतन मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि अगले बजट में उनके विभाग कार्ययोजना व अन्य योजनाओं जानकारी उपलब्ध करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।