{"_id":"67278a8edbbdadab010e6dd7","slug":"video-bhaiya-dooj-was-celebrated-in-sonbhadra-sisters-prayed-for-the-long-life-of-their-brothers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मनाया गया भैया दूज, बहनों ने भाई की लंबी आयु के लिए किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मनाया गया भैया दूज, बहनों ने भाई की लंबी आयु के लिए किया पूजन
भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज रविवार को मनाया गया। बहनें व्रत रखकर विधि विधान से पूजन करते हुए अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कीं। बहनें जगह-जगह एकत्रित होकर विधि विधान से पूजन अर्चन की। रॉबर्ट्सगंज नगर में रोडवेज बस स्टैंड के समीप 15-20 की संख्या में युवती एवं महिलाएं एकत्रित होकर भैया दूज का पूजन की और गोधन कूटे। इसी तरह हाईडिल स्थित कांशीराम आवास, रेलवे क्रासिंग के समीप एकत्रित होकर बहनों ने अपने भाई की दीर्घ आयु की कामना के साथ पूजन की। दुद्धी में भी भैयादूज पर्व पर बहनें विधि विधान से पूजन की। व्रत रहकर रविवार को बहनों ने गोधन कूटे। भाइयों को भला-बुरा कहने के बाद अपनी जीभ पर कांटे चुभोकर पश्चाताप भी किया। भैया-दूज की पूजा के लिए शहर से ग्रामीण इलाके तक उत्सव जैसा माहौल रहा। नए परिधानों में सजी बहनों ने पूजा से पहले तक निर्जला व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद बहनों ने जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इसके बाद भाई-बहनों ने एक दूसरे को उपहार दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।