Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Spiritual gathering started in Kashi Shivala Ghat resonate with mantras of Maharudra and Shatchandi Yagna Sen
{"_id":"6727397bebf9ba88a50b9416","slug":"video-spiritual-gathering-started-in-kashi-shivala-ghat-resonate-with-mantras-of-maharudra-and-shatchandi-yagna-sen","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशी में शुरू हुआ आध्यात्मिक समागम, महारुद्र और शतचंडी यज्ञ के मंत्रों से गूंजेगा शिवाला घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशी में शुरू हुआ आध्यात्मिक समागम, महारुद्र और शतचंडी यज्ञ के मंत्रों से गूंजेगा शिवाला घाट
दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पीठ विशाखा शारदा पीठम द्वारा शिवाला स्थित चेत सिंह किला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अध्यात्मिक समागम सनातन कुंज के तहत भव्य महारूद्र एवं शतचंडी याग वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को शुभारम्भ हुआ।
विशाखा श्री शारदा पीठम के उत्तराधिकारी स्वामी श्री स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती महाराज ने बताया कि राष्ट्र के सुख, समृद्धि, शांति की कामना एवं लोककल्याण के लिए विशाखा श्री शारदा पीठम के पीठाधिपति महास्वामी श्रीश्रीश्री स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महाराज के आशीर्वाद से इस भव्य अध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया है।
कर्नाटक से पधारे केशव अवधानी के आचार्यत्व में सुबह 9 बजे से महारूद्र सहित शतचंडी यज्ञ का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम मे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजश्यामला देवी की विशेष आराधना एवं श्री वल्ली कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात सत्य राजा हरिश्चन्द्र के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति हुई। शाम गंगा में सामूहिक दीपदान का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख संत महंत के साथ काशी एवं दक्षिण भारत के लगभग 200 वैदिक विद्वान् भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से हैदराबाद एनसीएलटी के. जस्टिस बद्रीनाथ, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वीवी सुन्दर शास्त्री, शारदा पीठम, वाराणसी के प्रबंधक पी. किशोर कुमार, कांची मठ के प्रबंधक वी. सुब्रमण्यम मणि, टी. गजानन जोशी, सीबी सुब्रमण्यम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।