सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entered top-100 club of world ranking due to library management for first time in varanasi

उपलब्धि: लाइब्रेरी मैनेजमेंट के चलते पहली बार दुनिया में रैंकिंग के टॉप-100 क्लब में बीएचयू की इंट्री

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: लाइब्रेरी मैनेजमेंट के चलते पहली बार बीएचयू की इंट्री दुनिया में रैंकिंग के टॉप-100 क्लब में हुई है। कृषि-वानिकी और फार्मेसी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 200 कॉलेजों में बीएचयू शामिल हुआ। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सब्जेक्ट रैंकिंग में इसका खुलासा हुआ।

BHU entered top-100 club of world ranking due to library management for first time in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक रैंकिंग के टॉप-100 क्लब में पहली बार बीएचयू को इंट्री मिल गई है। बीएचयू दुनिया भर के लाइब्रेरी और सूचना प्रबंधन कोर्स की पढ़ाई कराने वाले सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थानों में शुमार हो गया है। वहीं, कृषि वानिकी और फार्मेसी-फार्माकोलॉजी में विश्व के सबसे बेहतर 200 संस्थानों में आ गया है। बुधवार को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सब्जेक्ट रैंकिंग में इन तथ्यों का खुलासा हुआ है।
Trending Videos


इसमें बताया गया है कि बीएचयू को लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट को रैंक श्रेणी 51-100 के बीच में रखा गया है। पहली बार साल 2026 में बीएचयू के इस विषय को रैंकिंग में शामिल किया गया है। इसके अलावा गणित, अर्थशास्त्र और अर्थमिति जैसे विषयों में पहली बार रैंकिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2026 में बीएचयू के 12 विषयों को रैंकिंग में शामिल किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल बीएचयू के प्रोफेसरों की प्रतिष्ठा का स्कोर 0.5 अंक और एकेडमिक प्रतिष्ठा दो अंक बढ़ी है। प्रति प्रोफेसर रिसर्च में भी 18.6 अंकों की बड़ी उछाल मिली है। इसके अलावा ग्लोबल पहुंच यानी कि अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क में 6.1 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में हरिप्रसाद, मालिनी की प्रस्तुतियां, छह से 11 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन

बीएचयू के कृषि-वानिकी और फार्मेसी-फार्माकोलॉजी को दुनिया के शीर्ष 200 में शुमार किया गया है। प्राकृतिक विज्ञान और लाइफ साइंसेज एवं मेडिसिन में विश्व के टॉप 500 विश्वविद्यालयों में बना हुआ है। कृषि वानिकी, केमेस्ट्री, फार्मेसी-फार्माकोलॉजी और बायलॉजिकल साइंस की रैंक पिछले साल के मुकाबले 50 स्थान ऊपर आ गई है। मेडिसीन में 100 रैंक का उछाल आया है। फिजिक्स-एस्ट्रोनॉमी विषय में 50 कॉलेजों से नीचे आ गया है।

नौ विषयों को टॉप-500 को शामिल किया गया

कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बीएचयू टीचिंग-लर्निंग संस्कृति को बढ़ावा देते हुए रिसर्च और आधारभूत कार्यों में तेजी लाई गई है। ये उपलब्धियां हमें एक्सीलेंस का दर्जा देती हैं। आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग को और बेहतर करेंगे। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि बीएचयू को एक विषय में टॉप 100, तीन विषयों को टॉप 200, चार विषयों को टॉप 300, छह विषयों को टॉप 400 और 9 विषयों को टॉप 500 में स्थान मिला है।

14 विषयों की रैंकिंग 

  • लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट - 51-100
  • कृषि-वानिकी - 151–200
  • फार्मेसी और फार्माकोलॉजी - 151–200
  • लाइफ साइंसेज और मेडिसिन - 451–500
  • बायोलॉजिकल साइंस - 251-300
  • केमेस्ट्री - 401-450
  • एनवार्यंमेंट साइंस - 351-400
  • मटेरियल साइंस - 401-550
  • फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी- 501-550
  • मैथमेटिक्स - 451-500
  • कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन सिस्टम - 701-750
  • अर्थशास्त्र और अर्थमिति - 551-700
  • लाइफ साइंस - 451-500
  • प्राकृतिक विज्ञान - 451-500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed