{"_id":"69c4b60caa496bcabc0da108","slug":"sankat-mochan-music-festival-to-from-april-6-to-11-performances-by-hariprasad-and-malini-in-varanasi-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में हरिप्रसाद, मालिनी की प्रस्तुतियां, छह से 11 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में हरिप्रसाद, मालिनी की प्रस्तुतियां, छह से 11 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: संकट मोचन संगीत समारोह का आयोजन छह से 11 अप्रैल तक होगा। इस समारोह में शुरूआती तीन दिन तक हर दिन आठ-आठ जबकि बाकी तीन दिनों में सात प्रस्तुतियां होंगी।
मालिनी अवस्थी और हरिप्रसाद चौरसिया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बहुप्रतीक्षित संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत छह अप्रैल से हो रही है। छह दिवसीय इस आयोजिन में इस बार भी 150 से ज्यादा कलाकार हनुमत प्रभु के चरणों में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी बहाएंगे। मालिनी अवस्थी, हरिप्रसाद चौरसिया, अनूप जलोटा जैसे कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, इस बार 20 से ज्यादा कलाकार पहली बार हनुमत दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
Trending Videos
संगीत समारोह का ये 103वां साल है। छह से 11 अप्रैल तक चलने वाले संगीत के इस महाकुंभ में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, ओडिशा साहित अन्य जगहों के कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इस उत्सव में हर दिन करीब 12 घंटे प्रस्तुतियां होंगी। 11 अप्रैल तक चलने वाले समारोह में शुरूआती तीन दिन तक हर दिन आठ-आठ जबकि बाकी तीन दिनों में सात प्रस्तुतियां होंगी। यानी छह दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 45 प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: संपत्तिकर के बकाये में मरकजी दारुल उलूम भवन कुर्क, नीलामी की दी चेतावनी; पांच दिन की दी मोहलत
इसमें 45 प्रमुख कलाकारों के साथ संगत करने वाली टीम को लेकर करीब 150 कलाकार मंच पर मौजूद रहेंगे। समारोह शुरू होने में केवल नौ दिन बचे हैं। ऐसे में आयोजन समिति की ओर से कलाकारों की सूची तैयार कराने के साथ ही उनसे संपर्क भी किया जा रहा है। इसी हफ्ते कलाकारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
शिवमणि के ड्रम और यू राजेश के मेंडोलिन की होगी जुगलबंदी
संकट मोचन संगीत समारोह के लिए कलाकारों की सूची फाइनल की जा रही है। लोकगायिका मालिनी अवस्थी, मुंबई से प्रख्यात भजन और गजल गायक अनूप जलोटा अपनी टीम के साथ हनुमत दरबार में भजनों से हाजिरी लगाने आएंगे। वहीं, भुवनेश्वर से पं. रतिकांत महापात्रा, पुणे से पं. उल्हास काशलकर का गायन होगा। इसके अलावा मुंबई से रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन की प्रस्तुति भी होगी। मुंबई से पं. हरिप्रसाद चौरसिया के साथ शिवमणि के और यू राजेश के मेंडोलिन की जुगलबंदी होगी।