Varanasi News: लहरतारा में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए धमाके में झुलसी गिरिजा देवी की इलाज के दौरान बुधवार देर शाम बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे में बेटा-बेटी की मौत के 40 घंटे बाद यह तीसरी मौत है। वहीं, घटना में घायल बड़ा बेटा अमन चौधरी का इलाज जारी है।
गैस रिसाव धमाका: बेटे-बेटी की मौत का सदमा, 40 घंटे के अंदर मां की भी थम गईं सांसें; मलबे में दबने से थीं घायल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:16 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में सिलिंडर के धमाके से मकान ढह गया था। इस हादसे में भाई-बहन की माैत हो गई थी। इसके दूसरे दिन बुजुर्ग मां की भी माैत हो गई।
विज्ञापन