वाराणसी जिले के लहरतारा में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए धमाके में मकान ही ध्वस्त नहीं हुआ, बल्कि एक बूढ़ी मां के अरमान भी धराशाई हो गए। मां गिरिजा देवी की आंखों के सामने उनके जवान बेटे-बेटी की मौत हो गई। बेटी को विदा करने और घर में बहू लाने के सपने संजोने वाली मां गिरिजा देवी की जिंदगी मानो पल भर में तबाह हो गई। दोनों बच्चों का अंतिम समय तक चेहरा भी नहीं देख सकीं। दोनों का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे के साथ घायल गिरिजा देवी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। रिश्तेदार ट्रॉमा सेंटर देखने पहुंचे तो वह आंखों से आंसू नहीं रोक सकीं। बड़े बेटे अमन चौधरी को होश आ गया। फिलहाल मां और बड़े बेटे दोनों की स्थिति सामान्य है।
दिल दहला देने वाली घटना: बूढ़ी मां के सामने बेटे-बेटी की मौत, बच्चों का चेहरा भी नहीं देख सकीं; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:12 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए धमाके में मकान ध्वस्त हुआ, जिसमें भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं मां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में मां आखिरी समय में अपने बच्चों का चेहरा भी नहीं देख सकीं।
विज्ञापन