सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband murders wife by attacking her with an iron rod in sonbhadra

UP News: कहासुनी के दौरान आग-बबूला हुआ था पति, लोहे की रॉड से वार कर की पत्नी की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Mar 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में कहासुनी के बाद पति ने लोहे की रॉड वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

Husband murders wife by attacking her with an iron rod in sonbhadra
मृतका की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआवारी सिरसोती गांव में मंगलवार रात आपसी विवाद में पति ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी कुसुम जाटव (31) की हत्या कर दी। सिर और पेट में जोरदार प्रहार से लहूलुहान कुसुम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसुमहा निवासी कन्हैया जाटव (34) अपने ससुराल बीजपुर के महुआवारी सिरसोती गांव में रह रहा था। वह एनटीपीसी बीजपुर में एक निजी कंपनी के जरिए कारपेंटर का काम करता है। मंगलवार रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी कुसुम जाटव (31) से विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल महिला को एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती को दो बेटे और दो बेटियां हैं। 

पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed