{"_id":"672733d4b8a4f962d20af1fa","slug":"video-dr-rajiv-bindal-launched-a-verbal-attack-on-congress-and-the-state-government-regarding-the-guarantees","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गारंटियों को लेकर डाॅ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस व राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गारंटियों को लेकर डाॅ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस व राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:57 PM IST
Link Copied
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडाफोड़ हो गया है और पूरे देश को पता लग गया कि हिमाचल में सत्ता प्राप्त करने के लिए किस तरह कांग्रेस ने प्रदेश की आम जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों का पहाड़ खड़ा करके लोगों से वोट प्राप्त किए और अब वो झूठी गारंटियां एक-एक करके धराशायी हो रही है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी क सभी नेताओं, मुख्यमंत्री, यहां तक कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी को नसीहत दे डाली कि उतनी ही झूठी गारंटियां दो, जितनी पूरी की जा सके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कर्नाटक सरकार का बेड़ा गर्क हो गया है और अब और सरकारों का बेड़ा गर्क न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सभी मंत्रीगण ने ऐसे गिरगिट की तरह रंग बदले कि खटाखट टैक्स लगाना शुरू कर दिया। बिजली पर टैक्स, पानी पर टैक्स, डिपुओं से मिलने वाले राशन पर टैक्स किसी को नहीं छोड़ा। कहा कि 22 महीने की सुक्खू सरकार सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। आज केवल दोषारोपण करके अपना गुजारा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।