Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Varanasi four youths who came to assault a councillor were beaten up by the public and handed over to the police
{"_id":"6727bef33819b3da940f7acf","slug":"video-varanasi-four-youths-who-came-to-assault-a-councillor-were-beaten-up-by-the-public-and-handed-over-to-the-police","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में पार्षद से मारपीट करने आए चार युवकों को जनता ने पीटा,किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में पार्षद से मारपीट करने आए चार युवकों को जनता ने पीटा,किया पुलिस के हवाले
आदमपुर के हनुमान फाटक वार्ड के पार्षद व भाजपा नेता रोहित जायसवाल का रविवार रात कोनिया निवासी चार युवक से विवाद हो गया। युवकों के द्वारा गालीगलौज करने पर पार्षद रोहित जायसवाल समेत स्थानीय लोगों ने चारों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पार्षद रोहित जायसवाल ने आरोप लगाया कि चारों युवक उनके ऊपर हमला करने उनके घर आए थे। शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, पार्षद रोहित के ऊपर हमले की जानकारी मिलते ही आदमपुर थाने पर भाजपा नेताओ की भीड़ लग गई। मौके पर एसीपी कोतवाली इशान सोनी पहुंचे और पार्षद रोहित जायसवाल से घटना की जानकारी ली। रात 9:30 बजे तक आदमपुर थाने पर रोहित जायसवाल समेत अन्य लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि चारो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पार्षद के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।