{"_id":"6727939e5fcaa5c8610b6044","slug":"video-bhagavana-cataragapata-jayata-lga-na-kalma-thavata-ka-paja-kara-maga-sakha-samathathha-ka-aasharavatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भगवान चित्रगुप्त जयंती, लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भगवान चित्रगुप्त जयंती, लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
बलरामपुर में कायस्थ समाज के लोगों ने रविवार को भगवान चित्रगुप्त की जयंती धूमधाम से मनाई। भगवान चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घर में लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के सामने धूप-अगरबत्ती जलाई और पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
श्री चित्रगुप्त मंदिर पर चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ. परितोष सिन्हा के नेतृत्व में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इसके बाद कलम दवात की पूजा कराई गई। सभा के मंत्री राधिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि श्री चित्रगुप्त के मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ आयोजन किया गया। इसके बाद वार्षिक कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को चित्रगुप्त सभा की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अजय शंकर श्रीवास्तव, राजकुमार लाल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अनंत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. देवेश श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन, संजीव श्रीवास्तव, प्रतीक नरेश, आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनीष महान, आलोकित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, महिला सभा अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, डॉ. साधना श्रीवास्तव, जया महान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।