फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The department scrambled to cover things up as soon as the Commissioner's report was sought.

Balrampur News: आयुक्त की रिपोर्ट तलब होते ही लीपापोती में जुटा विभाग

Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The department scrambled to cover things up as soon as the Commissioner's report was sought.
शिवगढ़ धाम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए जा रहे कार्य
बलरामपुर। शिवगढ़ धाम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों के बीच देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की ओर से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जिस यात्री निवास की छत पहली ही बारिश में दरक गई थी, अब उसकी पुरानी छत को तुड़वाकर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि निर्माण की खामियों और कथित अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

करीब 45 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे यात्री निवास की छत क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे थे। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इसके बाद आयुक्त ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उधर, निर्माण स्थल पर पुरानी छत हटाकर नए सिरे से ढलाई की तैयारी शुरू होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण में कोई कमी नहीं थी तो तैयार छत को तोड़ने की नौबत क्यों आई। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह का कहना है कि छत की ऊंचाई मानक के अनुरूप नहीं थी, इसलिए उसे तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed