{"_id":"67278d6b8cf6cd366d078ec1","slug":"brother-shed-brothers-blood-on-festival-elder-brother-killed-younger-one-in-land-dispute-sagar-news-c-1-1-noi1338-2279586-2024-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: त्योहार पर भाई ने बहाया भाई का खून, जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: त्योहार पर भाई ने बहाया भाई का खून, जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 10:10 PM IST
खिमलासा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मिली जानकारी अनुसार
खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम निवारी गांव में जमीन के विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खुरई लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना ग्राम निवारी में हुई, जहां दोनों भाइयों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि शनिवार को थाना खिमलासा के ग्राम निवारी में बड़े भाई रघभान सिंह ठाकुर ने अपने बेटे सूर्यभान के साथ मिलकर छोटे भाई 38 वर्षीय इंद्रभान पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान खुरई सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
दरअसल रघभान और उसके छोटे भाई इंद्रभान के बीच काफी समय से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। शनिवार को दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर खेत में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई इंद्रभान पर हमला कर लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर जिसकी सिविल अस्पताल खुरई में मौत हो गई। मामला शून्य पर कायम किया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।