{"_id":"6727857e45b0384ff7096b82","slug":"video-farmer-from-delhi-came-to-panipat-haryana-and-adopted-stubble-management","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिल्ली के किसान ने हरियाणा के पानीपत में आकर पराली प्रबंधन काे अपनाया, अब पेश कर रहे मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिल्ली के किसान ने हरियाणा के पानीपत में आकर पराली प्रबंधन काे अपनाया, अब पेश कर रहे मिसाल
दिल्ली के लिए पर्यावरण प्रदूषण बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव के किसान ब्रह्मप्रकाश मान हरियाणा के पानीपत जिला के समालखा में फसल प्रबंधन कर मिसाल बने हुए हैं। ब्रह्मप्रकाश ने लाखों रुपये की लागत से फसल अवशेष प्रबंधन की मशीन जोड़ी हैं। इसके लिए अपनी एक टीम खड़ी की। मान ने इस साल 35 से 40 हजार क्विंटल पराली की गांठ बनाने का फैसला लिया है। इसके अच्छे परिणाम मिलने पर अगले साल एक लाख क्विंटल पराली के प्रबंधन का लक्ष्य रखा है। ब्रह्मप्रकाश मान ने बताया कि वे मूल रूप से खेड़ा खुर्द दिल्ली निवासी हैं। दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण बड़ी समस्या है। इस समय तो सांस लेने में भी परेशानी होती है। उनका समालखा के चुलकाना रोड पर फार्म हाउस है। वह यहां गेहूं व धान के साथ दूसरी फसलों की भी खेती करते हैं। वह 1995 से फसल अवशेष का प्रबंधन कर रहे हैं। पिछले सालों में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ गया। उन्होंने आगे आकर इस समस्या को समाधान में बदलने का फैसला लिया। यहां लाखों रुपये की लागत से मशीन जोड़ी और एक टीम बनाई। वह समालखा में 300 एकड़ में धान की खेती करते हैं। पहले पराली को जुताई कर खेत में दबा देते थे। इस विधि से पराली को खत्म करने में समय लगता था। अब आधुनिकरण के दौर में मशीनों से गांठ बनाना शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।