{"_id":"67289d73e11023575801de92","slug":"video-farmers-worried-about-fertilizer-in-hisar-district","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार जिले में डीएपी के बाद अब एनपीके का भी संकट, सुबह 5 बजे से लगे लाइनों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार जिले में डीएपी के बाद अब एनपीके का भी संकट, सुबह 5 बजे से लगे लाइनों में
हिसार जिले में पिछले करीब 20 दिन से डीएपी का संकट बना हुआ है। डीएपी न मिलने के कारण किसानों को गेंहू की बिजाई में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने कृषि विभाग की सिफारिश पर डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद खरीदना शुरु किया तो किसानों को वह भी नहीं मिला। जिले में अब तक एनपीके के लिए भी लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई हैं। सोमवार को किसानों को एनपीके खाद पहुंचने की जानकारी मिली तो किसान सुबह से ही लाइन में लग गए। किसानों ने बताया कि सुबह 5 बजे आकर लाइन में लग गए थे। खाद के लिए काउंटर सुबह 9 बजे खोला गया तो करीब 300 से अधिक किसान लाइन में लगे हुए थे। किसानों की संख्या अधिक होने पर तथा एनपीके की उपलब्धता कम होने पर किसानों के लिए खाद के बैग तय कर दिए गए। एक किसान को केवल 5-5 बैग देने का फैसला लिया गया। सुबह करीब 10 बजे बाद भी किसानों को खाद बांटना शुरू नहीं किया जा सका। कृषि विभाग के कुछ कर्मी भी मौके पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि अब खाद नहीं मिला तो बिजाई में देरी हो जाएगी। जिससे फसल का उत्पादन कम हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।