{"_id":"67289ac9ba1c0128f208b9fe","slug":"video-thieves-broke-the-locks-of-a-house-in-bijnor-and-fled-with-cash-and-gold-and-silver-jewellery","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:28 PM IST
बिजनाैर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र में नगर के मोहल्ला विवेकनगर में चोर लता देवी के मकान के ताले तोड़कर करीब डेढ लाख की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
मोहल्ला विवेकनगर निवासी लता देवी पत्नी स्वर्गीय चमन लाल सूद रविवार को भैयादूज पर नगर के ही मोहल्ला शाहचंदन में अपने भाई के घर गई थी।
लता ने बताया कि तवियत खराब हो जाने पर वह रात में वहीं रूक गई थी। सुबह आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सेफ खुली थी। सामान बिखरा हुआ था। चोर डेढ लाख की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।