सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student electrocuted while hanging clothes on a wire to dry

Bijnor News: सूखने के लिए तार पर कपड़े डाल रही छात्रा की करंट से मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Student electrocuted while hanging clothes on a wire to dry
विज्ञापन
अफजलगढ़। पुराना कालागढ़ में घर के आंगन में बंधे लोहे के तार पर सूखने के लिए कपड़े डाल रही कक्षा दस की छात्रा दिव्या (16) पुत्री योगेश्वर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि घर में कहीं से अर्थिंग या अन्य किसी कारण से लोहे के तार में करंट आ गया। बचाने आई एक अन्य किशोरी को भी करंट का झटका लगा हालांकि गनीमत रही कि वह किसी तरह बाल-बाल बच गई।

परिजनों ने बताया कि दिव्या रविवार की दोपहर स्नान करने के बाद कपड़े घर में बंधे तार पर सुखाने के लिए डाल रही थी। तार में करंट आ रहा था। वह करंट की चपेट में आकर नीचे जा गिरी और तार भी टूटकर गिर गया। दिव्या को आंगन में पड़ा देख वहां मौजूद एक अन्य किशोरी करीना जब दिव्या की ओर बढ़ी तो उसे भी करंट का झटका लगा। करीना ने पीछे हटकर शोर मचा दिया। शोरसुनकर अन्य परिजन उधर दौड़ पड़े। करंट फैलने का पता चलते ही घर की मेन लाइन बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में दिव्या को सीएचसी लेकर पहुंचे। फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। किशोरी के एक बड़ा व एक छोटा भाई है। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि लोहे का तार दीवार में बंधा था। हो सकता है कि किसी प्रकार दीवार में करंट आने से तार में करंट आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed