{"_id":"67289b7979f643621d0ee38a","slug":"video-electricity-board-pensioners-forum-held-a-meeting-in-hamirpur-and-discussed-the-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने हमीरपुर में बैठक कर मांगों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने हमीरपुर में बैठक कर मांगों पर किया मंथन
बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम हमीरपुर की बैठक सोमवार को हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम हमीरपुर के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि सरकार बिजली बोर्ड के पेंशनर्स के लंबित पड़े सभी वित्तीय लाभों व संशोधित पेंशन व वेतनमानों की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करे। बिजली बोर्ड के पेंशनर्स को नजरअंदाज करके बड़ी फर्मों की अदायगी निरंतर जारी है। पेंशनर्स के लिए आर्थिक संकट की बात कह कर तमाम वित्तीय लाभों को लटकाया जा रहा है, जिससे पेंशनर्स में भारी आक्रोश है। उन्होंने बिजली बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार से स्वयं तुरंत हस्तक्षेप करने और धन आवंटन के लिए निश्चित तौर पर कुछ मानदंड तय करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कैबिनेट सब कमेटी की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है ताकि एकतरफा निर्णयों को रोका जा सके। आपसी संवाद की कमी के कारण न तो सही निर्णय लिए जा रहे हैं ना ही पेंशनर्स व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने वायदे के अनुसार बिजली बोर्ड लिमिटेड में अतिशीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को बोर्ड में वापस लाने या एचआरटीसी जैसे विभाग में एडजस्ट करने की मांग की। इस अवसर पर जोगिंद्र शर्मा, महासचिव विजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुख्य सलाहकार विजय डोगरा के अलावा अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।