{"_id":"67288e0ee5b76088d5035210","slug":"video-athhavakata-amarasha-na-pathharapanae-ka-bnaya-javana-lkashhaya-isa-mathaka-ka-taugdhakara-bna-papalkata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अधिवक्ता अमरेश ने पौधरोपण को बनाया जीवन लक्ष्य, इस मिथक को तोड़कर बने पीपलकोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अधिवक्ता अमरेश ने पौधरोपण को बनाया जीवन लक्ष्य, इस मिथक को तोड़कर बने पीपलकोटी
पौधरोपण को जीवन लक्ष्य बनाने वाले अधिवक्ता अमरेश शुक्ल (60) उर्फ अमरेश पीपलकोटी पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटे हुए हैं। विवाह से इस कार्य में बाधा न हो इसके लिए वह अविवाहित हैं। करीब चार दशक से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण करने वाले अमरेश का दावा है कि वह अब तक लाखों पौधे लगा चुके हैं। कोटि-कोटि पेड़ लगाने के उनके लक्ष्य के चलते उन्हें अमरेश पीपलकोटी नाम मिला।
इंद्रानगर (लखनऊ) निवासी अमरेश करीब 40 वर्षों से पौधरोपण कर रहे हैं। इन दिनों वह नए पौध लगाने और पूर्व के लगाए पौधों की देखभाल के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। अमर उजाला से हुई मुलाकात में अरमेश ने बताया कि नैनीताल के निवासी सूरदास रामायणी और पंडित कैलाश चंद्र सुयाल की ओर से वृक्ष देव के बारे में सुनकर उन्हें पौधरोपण की प्रेरणा मिली। अब तक वह लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार आदि शहरों में पौधरोपण कर चुके हैं, लेकिन उनका मुख्य कार्यक्षेत्र नैनीताल और आसपास ही रहता है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता पेशे से मिलने वाली धनराशि को वह इसी कार्य में खर्च करते हैं।
अमरेश ने बताया कि पहाड़ में पीपल का पौधा लगाने पर मृत्यु होेने के मिथक को तोड़ने के लिए उन्होंने अधिकतर पीपल के पौधे ही रोपे हैं। वह तीन भाई और एक बहन हैं। उन्होंने यहां आने वाले पर्यटकों का आह्वान किया कि प्रकृति उन्हें मैदान की गर्मी के इतर सुकून देती है, इसलिए वह यहां गंदगी न कर स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।