सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Tourists came to visit Mount Abu during Diwali holidays, income of 1.5 million from vehicle tax

Sirohi News: दीपावली की छुटि्टयों में माउंट आबू घूमने पहुंचे पर्यटक, वाहन कर से पौने दस लाख से ज्यादा की आय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
Sirohi News: Tourists came to visit Mount Abu during Diwali holidays, income of 1.5 million from vehicle tax
दीपावली सीजन के चलते प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों पर्यटकों की लगातार आवाजाही हो रही है। सोमवार शाम 4 बजे तक यहां पर्यटकों के करीब 9497 वाहन आए हैं, जिससे नगर पालिका को वाहन कर के रूप में 9 लाख 80 हजार 112 रुपये की आय हुई है।

माउंट आबू नगर पालिका प्रशासन के अनुसार दीपावली सीजन के पहले दिन 2 नवंबर 2024 को 3133 वाहन आए। इससे नगरपालिका को 3 लाख 22 हजार 122 रुपये की आय हुई। 3 नवंबर 2024 को माउंट आबू पहुंचने वाले वाहनों की संख्या 3877 रही। इससे नगर पालिका को 3 लाख 93 हजार 220 रुपये की आय हुई। जबकि सोमवार को शाम 4 बजे तक यहां 2487 वाहन आए हैं, जिससे 2 लाख 66 हजार 770 रुपये की आय हुई है। माउंट आबू में पर्यटकों की लगातार आवाजाही से होटल, रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस सहित सभी व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं।

हालत यह है कि आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर बार-बार वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। ऐसे में पर्यटकों को माउंट आबू आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दीपावली के बाद से लाभ पंचमी तक समीपवर्ती गुजरात एवं महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक माउंट आबू आते हैं। 

नगर निगम के सारे दावे फेल

हर बार की तरह इस बार भी दीपावली सीजन में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। शहर में जगह-जगह वाहन खड़े रहने से बार-बार जाम लग रहा है, इससे पर्यटक परेशान हो रहे हैं। नक्की लेक, अचलगढ़, देलवाड़ा जैन टेम्पल, गुरु शिखर एवं सनसेट प्वाइंट सहित पर्यटन स्थल पर दिनभर पर्यटकों की भीड़भाड़ बनी रहती है। सात घूम एवं यात्री कर नाका पर भी मेले सा माहौल बना रहता है। आबूरोड के तलेटी क्षेत्र में होटलों एवं रेस्टोरेंटों संचालकों के मुंहमांगे भाव वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर बार पर्यटकों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई करने या मॉनिटरिंग करने के प्रति बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मनाली के सियाल गांव में महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, देर शाम पहुंचाई गई देवदार की ध्वजा

04 Nov 2024

VIDEO : लंबे समय तक बैठे रहने से बढ़ रही है सर्वाइकल की समस्या, ऐसे पाएं निजात

04 Nov 2024

VIDEO : अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, जताया विरोध

04 Nov 2024

VIDEO : खैर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की गन्ना मंत्री चाैधरी लक्ष्मी नारायण ने की अपील

04 Nov 2024

VIDEO : खड़ी स्कूल बस में घुसी कार, बेटे की मौत... पिता की हालत नाजुक; इलाज के लिए एम्स जा रहे थे

04 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : पूर्वाचल के रंग में रंगा गुरुग्राम का सदर बाजार

04 Nov 2024

VIDEO : बरेली में नहीं उठा कूड़ा, डलावघर में लगा दी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

04 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में चीनी मिल बदले जाने का विरोध, किसानों ने गन्ना दफ्तर घेरा

04 Nov 2024

VIDEO : गुरुग्राम में बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन के लिए धरातल पर कार्य नहीं, सरकार की ओर से जारी नहीं हुआ नोटिफिकेशन

04 Nov 2024

VIDEO : तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

04 Nov 2024

VIDEO : बलरामपुर क्रिकेट लीग सीजन-4 का शुभारंभ, इटियाथोक ने जीता पहला मैच

04 Nov 2024

VIDEO : वॉलीबॉल प्रतियोगिता: दूधिया रोशनी में हुए मुकाबले, ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम

04 Nov 2024

VIDEO : शाहजहांपुर के कांट में रोडवेज बस से कुचलकर मामा-भांजे की मौत

04 Nov 2024

VIDEO : वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने वरूणा जोन कार्यालय में की जनसुनवाई

04 Nov 2024

VIDEO : मेरठ के सीसीएसयू में व्यास समारोह का शुभारंभ

04 Nov 2024

VIDEO : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संस्कृति को संरक्षित करेंगे इतिहासकार, विवेकानंद टाउन हॉल मेरठ स्थित तिलक पुस्तकालय पहुंचे

04 Nov 2024

VIDEO : जमीन पर गिरते ही विमान में लगी आग, प्लेन से दो किलोमीटर दूर गिरे पायलट और उसका साथी

04 Nov 2024

VIDEO : सोन नदी में डूबीं तीन बालिकाएं, नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तलाश को उतरे गोताखोर; परिवार में छाया मातम

04 Nov 2024

VIDEO : दिवाली की छुट्टियां खत्म होते ही बड़ी संख्या में नोएडा जिला अस्पताल पहुंचे मरीज

04 Nov 2024

VIDEO : अंबेडकरनगर में सराफा कारोबारी से दिनदहाड़े लूट, तीन लाख का सोना और नकदी लूट ले गए

04 Nov 2024

VIDEO : काशी की विश्व प्रसिद्ध कृष्ण लीला, तीन पीढ़ियों से मंचन कर रहे इस कलाकार ने विशेष जानकारियां दीं

04 Nov 2024

VIDEO : वाराणसी के बड़ा लालपुर मैदान में प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, दौड़े प्रतिभागी दिखा उत्साह

04 Nov 2024

VIDEO : पंचकूला में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित, चुनाव अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ी

04 Nov 2024

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव में पोस्टर वॉर के बीच अखिलेश यादव पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य

04 Nov 2024

Rajasthan : त्योहार के बाद आज से फिर परवान चढ़ेगा चुनाव, Sachin Pilot आज दौसा में | Vasundhra Raje

04 Nov 2024

VIDEO : हनुमान सरोवर में छठ पूजा पर्व पर उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़, जोरों पर चल रही तैयारियां

04 Nov 2024

VIDEO : अलीगढ़ के रामघाट रोड पर पीएसी पेट्रोल पंप के सामने एटीम में अंदर रखे हैं सीढ़ी, होर्डिंग, तेल के कनस्तर, कोल्ड ड्रिंक, क्रेड, भट्टी

04 Nov 2024

VIDEO : शाहजहांपुर जेल में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, ऐसा क्या बोले कि अफसर भी हंस पड़े

04 Nov 2024

VIDEO : धीरे चलोगे तो पहुंचोगे घर द्वार, तेज चलोगे तो जाओगे हरिद्वार..., यातायात माह का हुआ आगाज

04 Nov 2024

VIDEO : नहाय खाय से शुरू होगा छठ व्रत, मार्केट सजकर तैयार, खरीददारी जारी

04 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed