{"_id":"6728b417bd08963663009158","slug":"video-valbl-paratayagata-thathhaya-rashana-ma-hae-makabl-garamanae-khalugdhaya-na-thakhaya-thama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वॉलीबॉल प्रतियोगिता: दूधिया रोशनी में हुए मुकाबले, ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वॉलीबॉल प्रतियोगिता: दूधिया रोशनी में हुए मुकाबले, ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रायबरेली के खीरों विकास खंड के कुसंडी गांव में रविवार की रात 12 छठवीं ग्रामीण अंचल वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक दूधिया रोशनी में खेली गयी। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में देवगांव टीम ने केतनापुर टीम को 1-0 से, जूनियर वर्ग में बलभद्र खेड़ा टीम ने हिमांचल खेड़ा टीम को 1-0 से तथा लिटिल चैंप वर्ग में कुसंडी गांव की टीम ने कुसंडी टीम ने यदुवंशी योद्धा टीम को 1-0 से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।
ग्रामीण अंचल में विलुप्त हो रहे वॉलीबॉल खेल के प्रति गांव में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कुसंडी गांव में पिछले पांच वर्ष से यह तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें क्षेत्रीय टीम भाग लेती है। प्रतियोगिता में जिस गांव की टीम भाग लेंगी उसके पास उसी गांव का आधार कार्ड होना चाहिए।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में में देवगांव, कुसंडी, केतनापुर, हिमांचल खेड़ा, उन्नत खेड़ा, विजयती खेड़ा, बलभद्र खेड़ा, आदि सहित 9 ग्राम सभा की टीमों ने भाग लिया। लीग मैच में अर्जित अंक के आधार पर सीनियर वर्ग में देवगांव व केतनापुर गांव की टीम, जूनियर वर्ग में बलभद्र खेड़ा व हिमांचल खेड़ा गांव की टीम तथा सब जूनियर वर्ग में कुसंडी व यदुवंशी योद्धा टीम फाइनल में पहुंची थी।
प्रतियोगिता में देवगांव के अखंड प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि सब जूनियर वर्ग में विजेता टीम कुसंडी के मानव, अर्पित, अन्नू, यश, आदित्य, नीरज व आयुष तथा उपविजेता यदुवंशी योद्धा टीम के अनूप, सत्यम, धीरज, शशिराज कमल, अंश व आयुष को कमेटी द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।