{"_id":"6728587958f4dd42080c4cb5","slug":"video-amethi-masama-na-l-acanaka-karavata-chhaya-ghanakahara-gaya-ka-rafatara-haii-thhama-lga-ghara-ma-thabka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: मौसम ने ली अचानक करवट, छाया घनाकोहरा, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, लोग घरों में दुबके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: मौसम ने ली अचानक करवट, छाया घनाकोहरा, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, लोग घरों में दुबके
दीपावली के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हल्की ठंड शुरू हुई तो सोमवार मौसम पूरी तरह से बदल गया । सुबह से पूरे जिले में घना कोहरा छा गया जिस कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। सबसे ज्यादा कोहरा ग्रामीण इलाकों में है जबकि शहरो में थोड़ी राहत है और लोग अपनी हेड लाइट को जलाकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे है। इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दशहरे से शुरू होने वाली ठंडी दिवाली तक भी नही आ सकी।
दिवाली के बाद से अचानक मौसम बदलने लगा और ठंड का एहसास होने लगा। सोमवार सुबह मौसम अचानक पूरी तरह से बदल गया और घना कोहरा छा गया है।सबसे ज्यादा कोहरा ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला जहाँ कोहरे की चादर ने से विजिबिलिटी कम हो गया है।
शहरों में गाड़ियों की आवाजाही से थोड़ी राहत है और कोहरा छाया हुआ है जिस कारण लोग अपनी हेड लाइट को जलाकर यात्रा कर रहे है।अचानक शुरू हुई ठंड से लोगो के घरों में गर्म कपड़े निकलने शुरू हो गये है।अचानक शुरू हुई ठंड से लोग अपने घरो में दुबकने को मजबूर हो गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।