{"_id":"6727831c6caa8bfbbb041ba9","slug":"video-in-ballia-protest-was-expressed-by-burning-the-effigy-of-upca-selector","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में यूपीसीए चयनकर्ता का पुतला दहन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में यूपीसीए चयनकर्ता का पुतला दहन कर जताया विरोध
उप्र. क्रिकेट एसोसिएशन में टीम चयन में पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेटरों को नजर अंदाज करने के विरोध में खिलाड़ियों ने नगर के पालिटेक्निक स्कूल परिसर में यूपीसीए के चयनकर्ता युद्धवीर सिंह का पुतला दहन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने यूपीसीए के चयनकर्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खिलाड़ियों का कहना है कि पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेटरों को उप्र की रणजी ट्राफी अंडर 16,19,23 (पुरुष एवं महिला) टीम में शामिल नहीं किया जाता। यदि किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल भी किया जाता है उसे खेलने का मौका नहीं दिया जाता। यूपी टीम में मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद सहित पश्चिमी उप्र के खिलाड़ियों का जगह दी जाती है। खिलाड़ियों का कहना है कि यूपीसीए में कुल 75 जिले आते है, लेकिन यूपीसीए ने केवल 41 जिलों को मान्यता दी है। जबकि 34 जिलों को मान्यता नहीं मिली है। जिससे बीसीसीआई के नजरों में धोखा किया जा रहा है। खिलाड़ियों ने मांग किया कि यूपी क्रिकेट टीम में पूर्वांचल के खिलाड़ियों को 25 प्रतिशत कोटा सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए नई क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।