छठ पूजा, विशेषकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण पूजा है। इसमें सूर्य देवता और छठी मईया की आराधना की जाती है और व्रत रखने का विशेष महत्व है। इस दौरान श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए आस्था और निष्ठा के साथ व्रत रखते हैं। यहां हम छठ पूजा में आवश्यक सामग्री और उनकी महत्ता के बारे में बता रहे हैं।
व्रती निधि प्रिया शर्मा ने बताया कि बांस का सूप और डलिया छठ पूजा की प्रमुख सामग्री है। इन्हीं में पूजा की सामग्री और प्रसाद रखा जाता है। ठेकुआ इस पर्व का प्रमुख प्रसाद है। इसे गेहूं के आटे, गुड़ और नारियल से बनाया जाता है। पूजा के लिए केले का गुच्छा, नारियल, सेब, अनार, नींबू, सिंघाड़ा, और कई प्रकार के मौसमी फल विशेष रूप से उपयोग में लाए जाते हैं। गंगाजल को पूजा में पवित्रता के लिए प्रयोग किया जाता है। पान के पत्ते और सुपारी का भी छठ पूजा में विशेष महत्व है। व्रत करने वाली महिलाएं अपने सुहाग के प्रतीक के रूप में कुमकुम, सिंदूर और चूड़ी पहनती हैं।प्रसाद और भोग में गेहूं का आटा और चावल का उपयोग किया जाता है। गन्ना भी पूजा में विशेष रूप से शामिल किया जाता है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।