फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayush murder case: Police reached the court premises on information of possible gang war, four detained

आयुष हत्याकांड : गैंगवार की आशंका की सूचना पर न्यायालय परिसर में पहुंची पुलिस, चार को हिरासत में लिया

Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ayush murder case: Police reached the court premises on information of possible gang war, four detained
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड के एक आरोपी की ओर से अपनी हत्या की आशंका जताए जाने के बाद कचहरी में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली पुलिस कचहरी पहुंची और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। पुलिस ने पूछताछ के लिए मामले से जुड़े चार-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड में शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 मो. फैज अहमद की अदालत में पत्रावली पर आरोप निर्धारण (चार्ज) संबंधी बहस निर्धारित थी। वादी की गवाही होने वाली थी। दोनों पक्ष पहुंचे थे। इसी दौरान एक आरोपी ने डायल-112 पर अपनी हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने की सूचना मिलने से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अचानक कड़ी कर दी गई। सदर कोतवाली पुलिस कचहरी पहुंची और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की।
विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां मोड़ निवासी वादी आलोक यादव की ओर से दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट में आरोप है कि 13 दिसंबर 2025 को मौसेरे भाई राहुल यादव उर्फ आयुष निवासी यादव नगर- बेल्थरारोड को बंशी पैलेस के समीप राबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित, राज एवं अन्य आरोपितों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल आयुष को पहले सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया। बाद में वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में कुल 14 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। वर्तमान में मामला अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 के समक्ष विचाराधीन है तथा आरोप निर्धारण के बिंदु पर बहस चल रही है। डायल-112 पर प्राप्त सूचना के बाद एहतियातन न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई। इस बाबत सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि डायल-112 पर एक काॅलर की सूचना पर न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर जांच पड़ताल कर 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed