फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged for kidnapping and marrying a minor

Ballia News: नाबालिग को भगाकर निकाह करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for kidnapping and marrying a minor
नगरा। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भगाकर निकाह करने और बाद में छोड़ देने के मामले में पुलिस ने पॉक्सों के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को एक दिन पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि डीहवां गांव निवासी शब्बीर अहमद मेरी नाबालिग पुत्री को 30 जून को भगा ले गया। युवक ने डीहवां गांव स्थित एक मस्जिद में किशोरी से निकाह किया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। बृहस्पतिवार शाम युवक किशोरी को उसके गांव जाने वाले वाहन पर छोड़कर आरोपी चला गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तहरीर सौंपी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के साथ हिंदू संगठन थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed