{"_id":"6729a065de7943a7cf0ae519","slug":"video-cm-sukhu-blessed-mata-jwala-along-with-wife-before-opening-dehra-sp-office","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्यमंत्री ने देहरा एसपी कार्यालय खोलने से पहले धर्मपत्नी विधायक सहित लिया मां ज्वाला का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्यमंत्री ने देहरा एसपी कार्यालय खोलने से पहले धर्मपत्नी विधायक सहित लिया मां ज्वाला का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश कुमारी के साथ ज्वालामुखी मंदिर में माता ज्वाला का आशीर्वाद लिया। वह आज देहरा में एसपी कार्यालय वह मुख्यमंत्री कार्यालय खोलने के लिए जा रहे थे, उससे पहले वह थोड़ी देर के लिए ज्वालामुखी में रुके उनके साथ विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न विशेष तौर पर मौजूद रहे। इसके साथ एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, मन्दिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी सहित माता ज्वालामुखी की पूजा अर्चना की। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा द्वारा विधिवत्त पूजा अर्चना करवाई गई और माता का प्रसाद दिया गया। मंदिर न्यास की तरफ से मुख्यमंत्री को माता की चुनरी व माता की तस्वीर भेंट की गई। उसे भी भेंट किया गया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने चुनावों से पहले देहरा की जनता के साथ जो वायदे किए थे उन्हें पूरा किया है। आज देहरा में एसपी कार्यालय व मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देहरा में एससी लोकनिर्माण विभाग, एससी इलेक्ट्रिसिटी व एससी आईपीएच के कार्यालय भी खोल दिए गए हैं, देहरा की जनता के साथ जो कुछ भी कहा गया था वह पूरा किया गया है। उन्होंने कहा इससे पहले धर्मशाला व नूरपुर में ही यह कार्यालय थे इन कार्यालय के खुलने से देहरा की जनता को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही देहरा को पर्यटन की दृष्टि से भी संवारने के लिए 100 करोड़ का प्रोजेक्ट जल्द ही यहां शुरू किया जाएगा और देहरा पर्यटन की दृष्टि से भी उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग विस्थापितों को उनका अधिकार दिलवाने की दृष्टि से भी सरकार प्रयासरत है, उनको भी जल्द ही उनका अधिकार मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।