{"_id":"672b43de51e824cae20e4409","slug":"video-shahajahapara-ma-vajaniana-paratharashana-ma-paratabha-ka-paratharashana-chhatara-chhatarao-na-parasatata-thae-madal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा का प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत दिए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा का प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत दिए मॉडल
शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में 52वीं जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित बाल विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र युवराज वर्मा ने स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इसको बनाने में कोडिंग भाषा और आईआर सेंसर और माइक्रोफोन का उपयोग किया। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा आलिवा ने जल संशोधन का मॉडल प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय की छात्रा मिताली ने पाइथागोरस प्रमेय के मॉडल से इमारतों को बनाने के दौरान नाप जोख करने का तारीख समझाया। आशिका ने भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर मॉडल बनाया। मीरानपुर कटरा के शान इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं में आराध्य वर्मा, राशिदा, अल्तमश और जावेद ने ओजोन परत का मॉडल प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अध्यापक प्रेमशंकर सक्सेना, राजन प्रजापति, शैलेंद्र सिंह आदि ने अवलोकन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।