{"_id":"672b487d8a6a74d7ed02503e","slug":"video-amatha-kalhaugdha-ka-vara-sa-jakhama-bjaraga-ka-mata-aarapa-farara-jamana-rajasha-ma-haii-tha-marapata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी: कुल्हाड़ी के वार से जख्मी बुजुर्ग की मौत, आरोपी फरार, जमीनी रंजिश में हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी: कुल्हाड़ी के वार से जख्मी बुजुर्ग की मौत, आरोपी फरार, जमीनी रंजिश में हुई थी मारपीट
अमेठी जिले के जगदीशपुर के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से हुए हमले में जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व पौत्री सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिए गए हैं।
बुजुर्ग की मौत से परिजनों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव को लखनऊ से गांव लाया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। घटना के बाद से विपक्षी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरे मतन कंजास गांव निवासी विशेषर पासी और सुधराम पासी के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में विशेषर, उनका छोटा बेटा राजभवन और पौत्री कुसुमा घायल हो गए थे। विशेषर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार की भोर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बहू रेनू की तहरीर पर सुधराम, उनके बेटे प्रदीप, बेटी शशी और उनकी पत्नी राजकुमारी के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हैं। दरवाजे पर बंधे मवेशियों को आसपास के लोग चारा-पानी दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।