{"_id":"672b3d82e6c3ffe710074cdf","slug":"video-sanapata-ma-aasatha-ka-raha-ma-bhara-gathaga-chhatha-paja-ghata-taka-kasa-pahacaga-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में आस्था की राह में भरी गंदगी, छठ पूजा घाट तक कैसे पहुंचेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में आस्था की राह में भरी गंदगी, छठ पूजा घाट तक कैसे पहुंचेंगे लोग
सोनीपत के कुंडली की प्रेम कॉलोनी में नालों की सफाई न होने के कारण हालात खराब बने हुए हैं। जीटी रोड (एनएच-44) के सर्विस रोड पर भी पानी भर रहा है। नगरपालिका की अनदेखी के कारण लोग दो माह से परेशान है। लोगों ने बुधवार को कॉलोनी में एकत्रित होकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध किया।
उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के चलते पूर्वांचल के लोगों ने घाट तैयार किए हैं। नपा प्रशासन की अनदेखी के चलते आस्था की राह में गंदगी भरी हुई है। घरों के आगे गलियों में दो माह से पानी भरा हुआ है। ऐसे में व्रती लोग छठ पूजा घाट तक कैसे पहुंचेंगे।
रमेश खत्री, धर्मबीर खत्री, कुंदन, गणेश , शिवेंद्र, गुड्डू, अजय, पदम सिंह, रविंद्र, अभिषेक ने बताया कि कॉलोनी में नाले की सफाई न होने के कारण सड़कों पर दो माह से पानी भरा हुआ है। लोग इसमें कूड़ा कचरा फेंक रहे हैं। नाले ओवरफ्लो होने से घरों के सामने दूषित पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन नालों की अभी तक सफाई नहीं कराई गई। आज अनदेखी के कारण लोग व बच्चे बीमार हो रहे है। उन्हें दूषित पानी से गुजरकर अपने गंतव्य की ओर से जाना पड़ रहा है। कई दिन तक पानी भरा रहने से सड़क टूट चुकी है। पानी से भरे गड्ढों से वाहन निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।