{"_id":"672b421cdd69c7e4d9003991","slug":"video-special-evaluation-camp-organized-for-the-divyang-mla-vivek-sharma-was-specially-present","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन, विधायक विवेक शर्मा विशेष तौर पर रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन, विधायक विवेक शर्मा विशेष तौर पर रहे उपस्थित
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से उपमंडल बंगाणा के मिनी सचिवालय में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, ऊना और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), चंडीगढ़ द्वारा किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम सोनू गोयल ने की, जबकि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस शिविर में 46 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 30 पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मूल्यांकन किया गया और उन्हें कृत्रिम अंगों तथा सहायक उपकरणों के लिए चयनित किया गया। इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजन पुनः आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ अपने जीवन का संचालन कर सकेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर दिव्यांगजन एक सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार तथा एलिम्को के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।