सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   DGP virtually inaugurated Disha Learning Centers located at Police Line

Khandwa: दिशा सेंटर्स से संवरेगा पुलिस परिवार के बच्चों का भविष्य, डीजीपी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 09:29 AM IST
DGP virtually inaugurated Disha Learning Centers located at Police Line

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अब दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों का भविष्य संवारने की पहल की गई है। बुधवार को पुलिस महानिदेशक ने वर्चुअल रूप से नगर के पुलिस ग्राउंड स्थित भवन में दिशा सेंटर का शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके परिवार को समय न दे पाने के कारण अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बढ़ती चिंताओं का समाधान करना है। इसको लेकर प्रदेश मुख्यालय भोपाल से डीजीपी ने नई पहल करते हुए दिशा सेंटर का शुभारंभ किया है, जो पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कारगर साबित होगा। इन सेंटर्स के माध्यम से अब पुलिस लाइन में सर्व-सुविधा युक्त, शांत और सुरक्षित वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।

इस अवसर पर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस कर्मियों के परिवार के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर पुलिस महानिदेशक ने यह सराहनीय पहल की है। यहां पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने और कैरियर गाइडेंस प्राप्त करने के लिए बेहतर वातावरण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें। इस केंद्र में एक ऐसा वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है, जहां बच्चे शांतिपूर्वक बैठकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यहां लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है, जिससे छात्र अध्ययन कर सकते हैं, साथ ही समाचार पत्र और पत्रिकाओं के माध्यम से करेंट अफेयर्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

सुरक्षित वातावरण में बच्चे कर सकेंगे पढ़ाई
एसपी राय ने बताया कि यह योजना सितंबर माह से शुरू हुई है, जिसमें अब तक खंडवा जिले के चार युवकों ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास की है और वे शारीरिक परीक्षा के लिए गए हैं। वहीं, यहां से तैयारी करते हुए एक लड़की एमपीपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंच चुकी है, जिसका इंटरव्यू नवंबर में होना है। इस तरह के केंद्र से छात्रों को एक मोटिवेशन मिलता है, और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित होते हैं। चूंकि पुलिस की ड्यूटी का समय निर्धारित नहीं होने के कारण वे अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं, ऐसे में पुलिस महानिदेशक की इस पहल से पुलिस परिवार के बच्चे सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और भविष्य में अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : वाराणसी के शास्त्री घाट पर झालरों की रौशनी, छठ पर्व को लेकर खास तैयारियां

07 Nov 2024

VIDEO : वाराणसी के धनेसरा कुंड पर रामलीला का मंचन, लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ने वानरी सेना को विदाई दी

07 Nov 2024

VIDEO : गाजीपुर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां है खास, सज गया कलक्टर घाट,देखें वीडियो

07 Nov 2024

VIDEO : जौनपुर में भारत सरकार के सचिव ने किया एएनएम केंद्र का निरीक्षण

07 Nov 2024

VIDEO : सोनभद्र में छठ व्रत पर मातम, व्रती महिला नहाते समय डूबी, मौत

07 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में छठ पर्व को लेकर उत्साह, घाट किनारे पहुंची व्रती महिलाएं

07 Nov 2024

VIDEO : छठ महापर्व...व्रतियों ने रसियाव-रोटी संग किया खरना...36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

07 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर: सराफा कारोबारी से लूटे 25 लाख के जेवर, कुचलने की कोशिश भी

06 Nov 2024

VIDEO : फतेहाबाद में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट समेत नियम तोड़ने वाले 49 वाहनों के काटे चालान

06 Nov 2024

VIDEO : Meerut: गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं में गुटबाजी, मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष का पुतला फूंका

06 Nov 2024

VIDEO : Meerut: खालसा गर्ल्स इंटर कालेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह

06 Nov 2024

VIDEO : Meerut: गुरु दशमेश का परलोक गमन दिवस मनाया

06 Nov 2024

VIDEO : पौड़ी में गुलदार की सक्रियता से दहशत में लोग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चहलकदमी

06 Nov 2024

VIDEO : आजमगढ़ में मकान तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ, पांच सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची

06 Nov 2024

VIDEO : गाजीपुर का ये वीडियो गंगा स्वच्छता के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है

06 Nov 2024

VIDEO : संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थी कुछ लोग उभरते भारत को दबाने की कोशिश कर रहे

06 Nov 2024

VIDEO : कैथल में सफाई व्यवस्था लचर, सफाई दरोगा निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

06 Nov 2024

VIDEO : गाजीपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का चौथा दिन, चिन्हित मकान के आगे का हिस्सा तोड़ा गया

06 Nov 2024

VIDEO : फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी में छठ की तैयारी, देखें वीडियो

06 Nov 2024

VIDEO : 25 वें तक्षशिला स्कूल कप 2024 का टूर्नामेंट की शुरु, पूर्व केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया उद्घाटन

06 Nov 2024

VIDEO : सीसीएसयू मेरठ: सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

06 Nov 2024

VIDEO : धारदार हथियार से वार कर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

06 Nov 2024

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 17 चीतल सुरक्षित कूनो नेशनल पार्क में हुए शिफ्ट, 500 चीतल भेजे जाएंगे

06 Nov 2024

VIDEO : मऊ में छठ पर्व की पूर्व संध्या पर हुई गंगा आरती, दिया गया स्वच्छ गंगा का संदेश

06 Nov 2024

Dausa News: विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह समर्थन में उतरे संगठन, रोचक हुआ मुकाबला

06 Nov 2024

Agar Malwa News: राजकीय सम्मान के साथ दी गई आगर जिले के शहीद सैनिक को अंतिम विदाई, पुत्रों ने दी मुखाग्नि

06 Nov 2024

VIDEO : कैथल में जूनियर रेडक्रॉस विधार्थी प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी

06 Nov 2024

Sirohi News: सिरोही में सांसद जन सुविधा केंद्र का शुभारम्भ, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

06 Nov 2024

VIDEO : तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में लगी आग, ऑटो पार्ट्स जले

06 Nov 2024

VIDEO : सुल्तानपुर में सराफा व्यवसायी को लहूलुहान कर लूटे जेवरात

06 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed