Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: Crowd of tourists increased in Mount Abu during Diwali season
{"_id":"672cd221fd60a60bdc0d36f3","slug":"this-time-during-the-diwali-season-more-number-of-tourists-came-to-mount-abu-than-last-year-the-income-also-increased-by-more-than-rs-625-lakh-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2292655-2024-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: दीपावली सीजन में माउंटआबू में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, नगर पालिका को हुई लाखों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: दीपावली सीजन में माउंटआबू में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, नगर पालिका को हुई लाखों की आय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 09:49 PM IST
Link Copied
प्रदेश के कश्मीर माउंटआबू में दीपावली सीजन में इस बार पिछली बार से ज्यादा पर्यटक यहां घूमने पहुंचे हैं। इससे अब तक 25 लाख 79 हजार 830 रुपये की आय हुई है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। माउंटआबू नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
गौरतलब है कि समीपवर्ती गुजरात में दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के बाद वहां के लोग अपने परिवारजनों एवं मित्रों, रिश्तेदारों के साथ घूमने निकल जाते है। इस दौरान लाभपंचमी तक वहां अधिकांश प्रकार के कामकाज बंद रहते है। गुजरात के लोगों का पहला आकर्षण राजस्थान का कश्मीर कहे जाने वाला माउंटआबू होता हैं। इस बार यहां बीते दो दिनों में 6 नवंबर को 2764 वाहनों से पर्यटक यहां पहुंचे। इससे नगर पालिका को वाहन कर के रूप में 3 लाख 9 हजार 550 रुपये तथा 7 नवंबर गुरुवार शाम 4 बजे तक यहां पहुंचने वाले वाहनों की संख्या 1966 रही। इससे 2 लाख 16 हजार 800 रुपये की आय हुई। पर्यटकों के यहां पहुंचने का सिलसिला लगातार चल रहा है।
माउंटआबू के प्रति बढ़ रहा है पर्यटकों का आकर्षण
माउंट आबू भूमि शाखा प्रभारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि इस बार दीपावली सीजन में नगरपालिका को गत साल की अपेक्षा 6 लाख 34 हजार 830 रुपए की अधिक आय हुई है। इस बार सीजन में अब तक पहुंचने वाले वाहनों की संख्या 23 हजार 354 रही है। इससे 25 लाख 89 हजार 830 रुपए का वाहन कर प्राप्त हुआ है। जबकि, पिछली साल इस समय तक 18 हजार 76 वाहन आए थे। इससे 19 लाख 54 हजार 870 रुपए की आय हुई थी। शर्मा के अनुसार इस बार माउंटआबू के यात्री प्रवेशद्वार पर चार लेन से वाहनों के प्रवेश की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। 2 लेन फास्टैग, एक लेन नकदी एवं एक स्थानीय वाहनों के लिए होने से पर्यटकों के वाहनों के लिए है। ऐसे में पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।