{"_id":"683bf69bfe5e746d2b061fbf","slug":"video-two-houses-and-a-shop-were-burglarized-in-dadri-the-plans-of-the-thieves-failed-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में दो मकान व एक दुकान में लगाई सेंध, नाकाम हुए चोरों के मंसूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में दो मकान व एक दुकान में लगाई सेंध, नाकाम हुए चोरों के मंसूबे
लोहारू रोड स्थित वार्ड 18 आदर्श नगर में दो चोरों ने तीन स्थानों सेंध लगाई। इसमें दो घरों और एक दुकान को अपना निशाना बनाना चाहा, लेकिन चोरों के मंसूबे नाकाम हो गए। अब दुकानदार जयप्रकाश की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दोनों चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जयप्रकाश ने बताया कि उनकी लोहारू रोड पर स्पेयर पार्ट्स गैरेज है। इसमें वे वाहनों के पुर्जे आदि बदलते हैं। शुक्रवार रात को दुकान बंद कर वे घर पर चले गए। उसी रात 1 बजे दो बाइक सवार आदर्श कॉलोनी में आए और यहां पर मनोज कुमार के घर के पास बाइक रोक दी। बाद में मनोज के घर भी रैलिंग कूदकर घुसे और अंदर जाकर वापस गए। जब यहां पर बात नहीं बनी तो चोरों ने करीब 20 मीटर दूर स्थित भंवरलाल सोनी के मकान को निशाना बनाने के इरादे से घर में घुस गए। जब अंदर गए तो खिड़की से झांका और बाद में छानबीन कर वापस आ गए।
करीब पांच मिनट तक गली में खड़े होकर सलाह-मशवरा किया और चोरी की नई योजना बनाई। इसके बाद मनोज के घर के बाहर से सीमेंट ब्लॉक उठाई और दोनों ने मुंह पर मास्क लगा लिया। बाद में मेन रोड आए और यहां पर जयप्रकाश की दुकान का ताला तोड़ने लगे। ताले को कुछ चोट लगी थी कि एक स्कूटी चालक पैदल उनकी ओर आता दिखाई दिया तो दोनों मौके से भाग गए। यहां उन्हें तीनों स्थानों से कुछ नहीं मिला।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की हरकतें
दोनों चोरों की हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई। उनके आने से लेकर जाने तक की सभी गतिविधियां सीसीटीवी में रिकॉर्ड हैं। शनिवार को पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया है। अब फुटेज से ही आरोपियों की पहचान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।